नगर निगम के जेई पर भड़के महापौर
बोले जनता परेशान होकर यहां आई, तुम ऑफिस में ऐसी-तैसी करा रहे हो
मेरठ। महापौर हरिकांत अरहलुवालिया के कैंप कार्यालय पर बीते दिन बड़ी संख्या में वार्ड-2 की महिलाएं अपनी कॉलोनी के जलभराव औरों रास्तों की समस्या लेकर पहुंची थी। जिसके बाद महापौर ने उनके सामने ही नगर निगम के जेई सचिन को फोन लगाकर उनकी समस्या पर बात की। उन खूब फटकार लगाई।
महापौर ने गुस्से में आकर सचिन से पूछा कि कहां हो, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने ऑफिस में हैं। इसके बाद महापौर भड़क गए और उनसे कहा कि तुम्हारे काम से परेशान होकर जनता यहां मेरे पास आई है। तुम ऑफिस में ऐसे तैसी करा रहे हो।
मेरे बोलने के बाद होगा समस्या का हल
महापौर ने सचिन को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या इनकी समस्या का हल जब भी होगा, तब मैं फोन करूंगा। आपको दिखाई नहीं देता कि लोग कैसे परेशान हो रहे है। इनका जनजीवन राम भरोसे हो गया है। लोग घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को जल्द उनकी समस्या का निस्तारण करने का आश्वाशन दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी से महिलाओं को घर छुड़वाया।
मोके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर गंदी कालोनी का हाल जाना। समस्याओं को देखा और यह सचिन को जल्द से जल्द समस्या खत्म कराने के लिए बोला। इसके सभी महिलाओं ने महापौर का धन्यवाद किया।


No comments:
Post a Comment