मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

मेरठ। मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर गार्गी पचौरी एवं डॉ. सुधीर मलिक ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी का अवसर देते हैं।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts