कृषि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन
मेरठ।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में शोध कार्यों को गति देने, पारदर्शिता एवं शोध की दृष्यता बढ़ाने के लिये मंगलवार को केन्द्रीय पुस्तालय, SVPUA&T, मेरठ एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्त्वाधान में ऑनलाइन बेवीनार का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का विषय विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को देश एवं विदेश के स्तर पर कैसे पहुँचाया जाये उस पर था इसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर शिवरामा राव के. केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश एवं डॉ मुकुल गर्ग, भारतीय प्रौद्योगिकी सस्थान, दिल्ली के रहे उन्होंने 'आरसिड' के माध्यम से विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्यों की प्रत्यक्षता को बढ़ाने के विभिन्न बिन्दुओं से विश्वविद्यालय के शोध छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों को अवगत कराया इस कार्यक्रम के समन्वयक नोडल अधिकारी, केन्द्रीय पुस्तकालय डा. वी. पी. सिंह रहे। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग डा.राहुल कुमार, डा. प्रमिला उमराव, डा.अखिलेश कुमार वर्मा आदि का रहा।


No comments:
Post a Comment