राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 पर आधारित कार्यशाला का आयोजन 

कार्यशाला में शिक्षकों को मिला नया शैक्षिक दृष्टिकोण

मेरठ।के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 पर आधारित CBSE Capacity Building कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनईपी 2020 की मूल अवधारणा से अवगत कराते हुए उसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं कक्षा शिक्षण को प्रभावशाली बनाना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं CBSE  डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे शिक्षण अधिगम प्रक्रिया, मूल्यांकन प्रणाली तथा पाठ्यक्रम को एनईपी की नीतियों के अनुरूप पुनः संरचित करें, ताकि शिक्षा अधिक व्यावहारिक, लचीली और परिणामोन्मुखी बन सके।

रिसोर्स पर्सन  डॉ. आशु ने अपने सत्र में शिक्षकों को अनुभवात्मक, लिए प्रेरित जिज्ञासा-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए किया। उन्होंने अंकों पर आधारित पारंपरिक मूल्यांकन प्रणाली से हटकर योग्यता-आधारित एवं सतत मूल्यांकन को आज के समय की आवश्यकता बताते हुए समावेशी, नवाचारी एवं छात्र-केंद्रित कक्षा वातावरण के निर्माण को प्रेरित किया। कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों के साथ गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, हरियाणा, फरीदाबाद इत्यादि के विद्यालयों से आए लगभग 70 अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts