ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
यूजीसी एक्ट कानून पर ज्ञापन देने से पहले पुलिस ने रोका
मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन के मेरठ जिलाध्यक्ष मनोज पांडे को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें यूजीसी एक्ट कानून के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने से पहले हिरासत में लिया गया।
यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर देशभर के जिलों में निकाले जा रहे ज्ञापन विरोध मार्च के तहत हुई।पांडे को रविवार को मेरठ के जिलाधिकारी को ज्ञापन देना था। इससे पहले ही थाना भावनपुर पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर हिरासत में ले लिया।


No comments:
Post a Comment