एमआईईटी स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल, जागृति विहार के प्रांगण में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई के अवसर पर आशीर्वाद समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विष्णु शरण एवं प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु बैलून बर्स्टिंग, म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉक एवं अंताक्षरी जैसे विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में धैर्य, संतुलन और जिज्ञासा ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वहीं, विद्यालय के चेयरमैन विष्णु शरण ने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 12 विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पड़ाव होता है। अनुशासन, समर्पण और परिश्रम के साथ अर्जित शिक्षा ही जीवन की सही दिशा तय करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।समारोह के समापन पर विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts