बैठक में 32 मामलो में से 14  का किया निस्तारण 

 लक्ष्मी बाईसम्मान कोष याेजना को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयाेजन 

 मेरठ। शनिवार को  उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में की गई। 

 बैठक में कुल 22 प्रकरणों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया . जिनमें से 14 प्रकरणों में एफआई आर चार्ज शीट, मेडिकल रिपोर्ट व FSL रिपोर्ट के आधार पर निस्तारित किया गया।  8 प्रकरणों में  एफएसएल रिपोर्ट, आरोप- पत्र प्राप्त न होने के कारण अग्रिम बैठक हेतु लम्बित रखा गया है।  इसके अतिरिक्त 32 अन्य प्रकरणों में शीघ्र FSL रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश निवाडी से पत्राचार कर वह व्यक्तिगत रूप से संपर्क FSLरिपोर्ट प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उक्त प्रकरणों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में जिलाधिकारी के साथ मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. सना , एसीएमओ  डॉ रजत जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts