दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा पर लंबी वाहनों की कतारें
फास्टैग तकनीकी खामी से वाहन चालकों को हुई परेशानी
मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इन दिनों वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया है। इसके चलते सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही है। टोल प्लाजा पर सर्वर डाउन और फास्टैग में आ रही तकनीक दिक्कतों के चलते वाहनों की लाइनें कई किलोमीटर तक लंबी होती चली गई। हालात ये हो गए कि टोल प्लाजा से ही वाहनों को निकालने में कई घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जिस कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा पर भी भीड़ बढ़ गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को बड़ी संख्या में आयोजित शादी समारोहों के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों की भीड़ के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर तक जाम की स्थिति और अधिक गंभीर होती चली गई। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
फास्टैग में खामी के कारण परेशानी
कई वाहनों के फास्टैग में तकनीक खामी पाई गई। फास्टैग रिचार्ज नहीं होने पर टोलप्लाजा पर भुगतान में परेशानी आई। इसके चलते टोलप्लाजा पर वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गई।


No comments:
Post a Comment