रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो'
मुंबई। मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद 13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो' पर खतरे की तलवार लटक रही है। फिल्म को लेकर हुसैन उस्तारा की बेटी ने जताई है और कोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी सनोबर शेख का कहना है कि ट्रेलर में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में उन्हें सनकी और गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज से उन्हें और उनके बच्चों को “अपूरणीय क्षति” पहुंचेगी।


No comments:
Post a Comment