नागबंधम में ऋषभ साहनी बने अब्दाली, फर्स्ट लुक जारी
मुंबई। अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम, जिसमें वीरत कर्णा लीड रोल में नजर आएंगे, इस समर ग्रैंड पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। 15 तारीख को महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने वाला है, जिससे पहले मेकर्स ने इस एपिक कहानी के एक अहम किरदार का फर्स्ट लुक भी सामने ला दिया है, जिसने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
फाइटर में अपने दमदार अंदाज़ से पहचान बना चुके ऋषभ साहनी ने नागबंधम में भी ज़बरदस्त असर छोड़ा है। फिल्म में वह कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रोल में नजर आएंगे। 1750 के दौर पर बनी यह कहानी भारत में अब्दाली के हमलों को दिखाती है, जहां मंदिरों की लूट, दौलत की भूख और उसकी बेरहम फितरत को सामने रखा गया है।
फर्स्ट-लुक पोस्टर एक जबरदस्त और डरावने माहौल को दिखाता है, जहां बर्फ से ढका जंग का मैदान तूफानी हवाओं से घिरा है। ऋषभ मिड-चार्ज में नजर आते हैं, हाथ में खून से सना विशाल बैटल एक्स लिए हुए, आंखों में खौफ और जुनून साफ झलकता है। उनके पीछे विशाल सेना आगे बढ़ती दिखती है, ठंडी हवाओं में लहराते हरे जंगी झंडे, तीरंदाज, योद्धा और विशाल युद्ध हाथी इस हाई-वोल्टेज वॉर कैनवास को और भव्य बना देते हैं।


No comments:
Post a Comment