एक्सिस बैंक के खिलाफ कारवाई करने के लिए डीएम ने बैंक के अध्यक्ष को लिखा पत्र
सरकारी योजनाओं में रूचि नहीं ले रहा बैंक पर की गयी कार्रवाई
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद के समस्त बैंकों में प्रेषित स्वीकृत / वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों पर समीक्षा की गई। समीक्षा में सर्वप्रथम एक्सिस बैंक में प्रेषित 36 आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 2 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही की जबकि 12 आवेदन पत्र निरस्त किये गये, जिस पर डीएम द्वारा रोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि एक्सिस बैंक के विरुद्ध सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कोई रूचि न लिये जाने हेतु अध्यक्ष की ओर से कार्यवाही किये जाने विषयक उच्चाधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में बैंक ऑफ बडौदा में 330 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये। बैंक ऑफ बडौदा में प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष बैंक द्वारा 131 आवेदन पत्र वितरण तथा 227 ऋण आवेदन निरस्त किये गये। बैंक ऑफ इण्डिया में 76 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये, प्रेषित आवेदन पत्रों में से 40 आवेदन पत्र वितरण एवं 48 आवेदन पत्र निरस्त किये गये। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 25 प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष 12 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही करते हुए 12 आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया।
केनरा बैंक में 598 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये, प्रेषित आवेदन पत्रो के सापेक्ष 213 आवेदन वितरण एवं 394 आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया तथा 68 आवेदन स्वीकृति एवं 12 आवेदन वितरण हेतु लम्बित हैं। इण्डियन बैंक की शाखाओं में योजनान्तर्गत 231 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये जिसमें बैंक द्वारा 63 आवेदन पत्र वितरण किये गये तथा 151 आवेदन पत्र निरस्त किये गये एवं 33 आवेदन स्वीकृति, 17 आवेदन पत्र वितरण हेतु लम्बित हैं। पंजाब नेशनल बैंक में 854 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये, प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष 385 आवेदन आवेदन वितरण तथा 555 आवेदन पत्र निरस्त किये गये एवं 87 आवेदन पत्र स्वीकृति हेतु लम्बित है। एसबीआई में योजनान्तर्गत 790 प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष 252 आवेदन वितरण तथा 567 आवेदन पत्र निरस्त किया गया एवं 85 आवेदन पत्र स्वीकृति हेतु लम्बित है। जिलाधिकारी द्वारा केनरा बैंक को 200, बैंक ऑफ बडौदा को 100, भारतीय स्टेट बैंक को 300, पंजाब नेशनल बैंक को 300 आवेदन पत्र एक सप्ताह में वितरण करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही जिन बैंकर्स द्वारा योजनान्तर्गत सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है, उन बैंकों के उच्चाधिकारियों एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, शासन स्तर को अध्यक्ष की ओर से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किये जाये।
बैठक में उपस्थित सभी बैंक के अधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंकों में लम्बित आवेदन पत्रों पर सकारात्मक विचार करते हुए एक सप्ताह में लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी, दीपेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, मुकेश कुमार अजमेरा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, मीतू ढांका, जिला समन्वयक, रीजन 2 राकेश कंसल, मुख्य प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, आर.के. खन्ना, अग्रणी बैंक प्रबन्धक आदि बैठक में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment