एनवायरनमेंटल जस्टिस और इक्वल ऑपर्च्युनिटी अवेयरनेस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल के तत्वाधान में छात्राओं को एनवायरनमेंटल जस्टिस और इक्वल ऑपर्च्युनिटी अवेयरनेस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओ में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, वनों की कटाई पर रोक, पर्यावरण संरक्षण, तथा पर्यावरण के प्रति नियमों का पालन करने आदि पर आधारित क्विज प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका यादव ने किया। तथा डीन ऑफ साइंस प्रोफेसर कल्पना चौधरी ने एनवायरनमेंटल जस्टिस की महत्ता को समझाते हुए व्याख्यान दिया। कमेटी की इंचार्ज डॉ. शशि बाला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया तथा डॉ. नाजिमा इरफान प्रो. मंजू सिंह, श्रीमती प्रियंका डॉ. पंकज मौर्य, अंजू यादव आदि का सहयोग रहा । प्रतियोगिता में स्नातक, एवं परास्नातक की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का परिणाम 6.2.2026 को घोषित किया जायेगा।


No comments:
Post a Comment