सीएम योगी ने तैयारियों को परखा , अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की
मेरठ । रविवार यानी आज मोहिउद्दीनपुर, मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ‘नमो भारत’ ट्रेन के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया जाएगा। यह ऐतिहासिक अवसर सम्पूर्ण मेरठ एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास के एक नए युग का शुभारंभ है। यह परियोजना केवल तीव्र यातायात सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि नए भारत की नई गति, नई शक्ति और नई सोच का सशक्त प्रतीक है।
लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ , सांसद अरूण गोविल , भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया तथा मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शताब्दी नगर एवं मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इसके उपरांत प्रस्तावित जनसभा स्थल पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। शहर में प्रमुख मार्गों की बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर काम तेज कर दिया गया है। सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये बोले डीएम
मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे मेरठ पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा और यातायात से जुड़े पहलुओं को परखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीएम के दौरे की तैयारी से जुड़े बिंदुओं की सीएम को जानकारी दी जाएगी।
- डॉ. वीके सिंह, डीएम




No comments:
Post a Comment