शटर हटाकर दीवार लगा रहे सैंट्रल मार्केट के दुकानदार 

ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद बचने के लिए अलग- अलग तरीके खोज रहे दुकानदार

 मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिया गया समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही व्यापारियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए सुंदरकांड, पंचायत और जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद अब और नया तरीका अपना रहे हैं। सेक्टर 2 के दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर लगे शटर हटाकर अब गेट लगाने शुरू कर दिये हैं ताकि ध्वस्तीकरण से बचा जा सके।

व्यापारियों का मानना है कि यदि वह शटर हटाकर इसी प्रकार का गेट लगा लेते हैं जैसा गेट घर में होता है तोवह आवासीय में आ जाएगा और उनकी दुकानें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सक बचव जाएंगी। इसके साथ ही कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चल रही आवासीय गतिविधियां बंद भी कर दी हैं।

व्यापारियों का कहना है उन्होंने अपने इस मुद्दे के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात अपने जनप्रतिनिधियों के सामने भी रखी थी लेकिन उनको समय नहीं मिला है। इसके साथ ही व्यापारियों का कहना है कि हम अपनी मांग को लेकर कमिश्नरी पर भी पहुंच रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमे जाने नहीं दिया।

पंचायत और सुंदरकांड भी किया

सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को आवासीय जगह पर कॉर्मशियल गतिविधियों बंद करने अन्यथा प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के लिए 6 हफ्तों का समय दिया था। इसके बाद से ही व्यापारियों की बेचैनी बढ रही है। व्यापारियों ने विरोध में दुकाने बंद कर पंचायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ इसके बाद व्यापारियों ने भगवान से अपने प्रतिष्ठानों की रक्षा की प्रार्थना करते हुए सुंदरकांड भी कराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts