हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी गीतों पर झूमे छात्र 

 एमआईटी के 'मृदंग-2026' का आयोजन 

मेरठ। बाइपास स्थित  एमआईटी का वार्षिकोत्सव 'मृदंग-2026' हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने शिवा चौधरी के गीतों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में युवाओं में उत्साह देखा गया।

शिवा चौधरी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत सुपरहिट गीत "गुंडे बी फाइनेंसर बी" और "सरपंच" से की। इसके बाद उन्होंने "काले कागज", "टैग आवारा के" और "जले" वीआईपी जैसे लोकप्रिय गीत भी गाए। छात्रों ने उनके हर गीत पर तालियां बजाईं और "वंस मोर" की मांग की।

दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों में एसिड अटैक, बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या और वृद्धाश्रम जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ. केएल, खान,  मीडिया प्रभारी अजय चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।'मृदंग-2026' का यह संगीतमय समापन छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जहां हरियाणवी और बॉलीवुड धुनों का मिश्रण देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts