पार्किंग व यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कैंट विधायक अधिकारियों से मिले 

मेरठ।  कैंट विधायक  अमित अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम  के अधिकारियों, नगर निगम के नगर आयुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा सीओ ट्रैफिक के साथ नमो भारत बेगमपुल स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में निरीक्षण कर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान बेगमपुल क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि नमो भारत स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके अतिरिक्त सड़क किनारे खड़े ठेले एवं रेहड़ी संचालकों के लिए एक व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि वे निर्धारित स्थान पर अपना व्यवसाय कर सकें और मुख्य सड़क पर यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके। इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।विधायक  अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सुझाव दिए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts