बोर्ड परीक्षा से पहले भाई को फोन करके छात्रा गंग नहर में कूदी

-पुलिस व गोताखोर छात्रा की तलाश में जुटे

-हापुड़ की रहने वाली छात्रा 12वीं में पढ़ती है 

मेरठ। बोर्ड परीक्षा से पहले एक छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दुस्साहसिक कदम को उठाने से पहले छात्रा ने भाई मोबाइल पर काल कर कहा था कि, उसका दिमाग खराब है और वह गंग नहर में कूद रही हूं। दुकानदार की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचा और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम छात्रा की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी छात्रा का कुछ पता नहीं चला है। 

हापुड़ जिले के खेड़ा गांव निवासी मोहित ने बताया, उसकी बहन रितु पिलखुवा के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं में कक्षा में पढ़ती है और बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का पहले पेपर था। वह  मंगलवार दोपहर को घर से यह कहकर निकली थी कि वह मॉडल पेपर लेने के लिए सहेली के पास जा रही है, लेकिन वह मेरठ पहुंच गई। मेरठ से वह सरघना गंग नगर पुल पहुंची और गंग नहर के पास एक गुमटी में दुकान चलाने वाले व्यक्ति के मोबाइल से उसने काल की थी। फोन पर रितु ने बताया था कि उसका दिमाग खराब हो गया है और मेरठ आ गई है। इसके कुछ देर बाद दुकानदार ने फोन कर बताया, वह गंग नहर में कूद गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरधना थाना पुलिस को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से छात्रा की गंग नहर में तलाश शुरू कर दी। बुधवार देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम गंग नहर में छात्रा की तलाश में लगी हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts