यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म

 जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा तिथियां और दिन इस प्रकार हैं:

8 जून 2026 – सोमवार

9 जून 2026 – मंगलवार

10 जून 2026 – बुधवार

परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक करते रहने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की भी चेतावनी दी है।

भर्ती विवरण और पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन विभिन्न यूनिट्स में किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

सिविल पुलिस

पीएसी (PAC)

एसएसएफ (SSF)

जेल वार्डर

माउंटेड पुलिस

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को चयन के लिए निम्न चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा:

लिखित परीक्षा

दस्तावेज़ सत्यापन

शारीरिक मानक परीक्षण / शारीरिक दक्षता परीक्षण

अंतिम मेरिट सूची

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 2000 के अनुसार नया वेतनमान 21,700 से 69,100 रुपये, पे स्तर-3 के तहत वेतन मिलेगा।

इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में और तेज करने की सलाह दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts