टीचर ने फांसी लगाकर दी जान , पंखे से लटकी मिली
मेरठ। थाना गंगानगर क्षेत्र में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गंगा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी है।
मृतका की पहचान किठौर थाना क्षेत्र के भढ़ौली गांव निवासी 22 वर्षीय आंचल पुत्री कालूराम के रूप में हुई है। आंचल अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती भी थी। रविवार शाम को उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।मकान के निचले हिस्से में रहने वाले किरायेदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने आंचल के परिजनों को घटना से अवगत कराया।
थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। युवती द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment