कित्थे रह गया’ पर आम्रपाली दुबे ने शेयर किया वीडियो
मुंबई । भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपने फैंस के दिलों में खास मौजूदगी रखती हैं। सोमवार को उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाबी सॉन्ग 'कित्थे रह गया' काफी ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स, सेलेब्रिटी वीडियो बनाकर ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।
ट्रेंड को फॉलो करते हुए अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी शानदार वीडियो बनाया है। वे गाने के बोल पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं और कैमरे के सामने गाने की लय के साथ चेहरे के भाव बदल-बदलकर लुत्फ उठा रही हैं। अभिनेत्री का ये अंदाज काफी आकर्षक लग रहा है और उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर स्माइली इमोजी से प्रतिक्रिया दी। फैंस को ये गाने काफी पसंद आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली का अंदाज इतना नेचुरल लग रहा है कि वे इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं।
गाना 'कित्थे रह गया' की बात करें तो इसे नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज में गाया, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे और संगीत अभिजीत वाघानी ने तैयार किया था।


No comments:
Post a Comment