मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की जहर पीकर मौत को लगाया गले
गांव में समेत आसपास में दहशत का माहौल परसा
मथुरा। मथुरा के खप्परपुर गांव में एक परिवार के पांच लोगो ंने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। जिसके कारण सभी मौत हो गयी। पता उस समय चला जब सुबह जब वे लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम को भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। एक साथ पांच लोगों की मौत के के बाद गांव में मातम परसा हुआ है।
मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है. पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।शुरुआती जांच के मुताबिक, पहले पति-पत्नी ने अपने तीनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया।आखिर क्यों उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया, इसका अभी पुलिस पता लगा रही है। वहीं, परिवार के इस तरह खत्म हो जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। रिश्तेदारों से लेकर आस-पड़ोस के लोग अभी भी ये समझ नहीं पा रहे है कि आखिर परिवार किस बात से परेशान था कि उन्होंने ये कदम उठा लिया।
आतमहत्या का वीडियो मृतक के मोबाइस में मिला
मृतक का नाम मनीष है, जो खेती करते थे. सभी की बॉडी उनके घर के कमरे में मिली. पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह बच्चों के न उठने पर चेक किया और मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पाए गए। दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला. मृतक के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी मिला है।
दिवार पर लिखा आखिरी संदेश
जैसे की पुलिस ने मकान में प्रवेश किया तो पुलिस भी पांच शवों को देखकर दंग रहे गये। कमरे की तलाशी लेने पर कोई सोसाइड नोट नहीं मिला। तभी पुलिस की नजर दिवार लिखे सदेश पर पडी। जिस पर लिखा गया था मै अपनी इच्छा से परिवार समेत आत्महत्या कर रहा हू। इसमें कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment