स्पार्क  दुबई के नेशनल अवार्डी  में  के. एल. के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर की गरिमामयी सहभागिता

 मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने 2 फरवरी 2026 को दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन SPARK Dubai 2026 में सहभागिता कर विद्यालय एवं देश का नाम गौरवान्वित किया। 

 सुधांशु शेखर का चयन GEMS UNESCO - Varkey Foundation Global Teacher Prize 2026 के शीर्ष 50 फाइनलिस्टों में हुआ है, जो उनके दूरदर्शी शैक्षिक नेतृत्व, नवाचार तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है। सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर GEMS Wellington International School, GEMS World Academy तथा Dubai American Academy जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित सत्रों में उन्होंने वैश्विक शिक्षा नेताओं, यूनेस्को प्रतिनिधियों एवं ग्लोबल टीचर प्राइज एंबेसडर्स के साथ उच्च स्तरीय चर्चा और मुख्य सत्रों में भाग लिया और समावेशी शिक्षा, नेतृत्व विकास, रचनात्मकता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। प्रमुख वक्ताओं में UNESCO Assistant Director & General for Education 'Stefania Giannini', Education Leader 'Dame Christine Ryan' शामिल थे।  सुधांशु शेखर की सहभागिता से न केवल भारतीय शिक्षा नेतृत्व की वैश्विक पहचान सुदृढ़ हुई है बल्कि के. एल. इंटरनेशनल स्कूल को भी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संवाद में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts