मुंबई । टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री शिवांगी वर्मा वेब सीरीज 'हसरतें सीजन 3' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने खास बातचीत में सीरीज में अपने किरदार को लेकर बातें कीं। अभिनेत्री ने कहा, "यह सीरीज बहुत पॉपुलर है। मैं हमेशा से ही इसकी फैन रही हूं और मुझे 'सीजन 3' में काम करने का मौका मिला। इसके लिए मैं मेकर्स की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे चुना और काबिल समझा।"
अभिनेत्री के एपिसोड का नाम 'मिडनाइट ब्राइड' है। इसमें शिवांगी ने एक विधवा का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि यह रोल उनके असली व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है।
उन्होंने कहा, "असल जिंदगी में मैं काफी मॉडर्न और फैशनेबल हूं, लेकिन मेरा किरदार एक विधवा का है। समाज में विधवाओं को मेकअप न करने, रंग-बिरंगे कपड़े न पहनने और साधारण रहने की उम्मीद की जाती है। इस रोल को निभाते हुए मुझे पता चला कि सादगी में भी सुंदरता होती है और मैंने सोचा था कि अगर मेकर्स ने मुझे चुना है, तो इसमें अपना बेस्ट दूंगी। हालांकि, शूटिंग खत्म होने के बाद मुझे हर तरफ से खूब सराहना मिली थी।"


No comments:
Post a Comment