14 वी राष्ट्रीय पेरा सीटिंग वालीबाल चैम्पियनशिप का शानदार समापन
पुरूष वर्ग में आन्ध्र प्रदेश तो महिला वर्ग मे हरियाणा बना चैम्पियन
विश्व कप व एशिया कप के लिए 30 खिलाड़ियों का किया चयन
मेरठ। विक्टाेरिया पार्क में मेरठ कॉलेज के तत्वावधान में गत 25 फरवरी से चल रही 14 वी राष्ट्रीय पेरा सीटिंग वालीबाल चैम्पियशिप को समापन हो गया। पुरूष वर्ग की विजेता आन्ध्र प्रदेश की टीम बनी । वही पहली बार चैम्पियनशिप में भाग ले रही हरियाणा की महिला चैम्पियनशिप की विजेता बनी । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही चैम्पियनशिप में चीन व जापान में होने वाली विश्व कप व एशिया कप पेरा सीटिंग चैम्पियनशिप के लिए महिला व पुरूष वर्ग से 15 -15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
शनिवार दोपहर के बाद फाइनल मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला महिला वर्ग में झारखंड बनाम हरियाणा के बीच खेला गया। पहले सेट में काटे की टक्कर देखने को मिली। पहला सेट झारखंड ने 25-22 से जीता। दूसरे सेट में हरियाणा की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते झारखंड को 21-25 से हराया। तीसरे सेट में झारखंड की खिलाड़ियों बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 25-22 से हराया। चौथे सेट में हरियाणा की टीम ने शानदार वापसी करते हुए झारखंड को एकतरफा मुकाबले में 10-25 से हराया। इस बढ़त को हरियाणा ने अंत कायम रखते हुए पांचवा सेट 8-25 से जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया। हरियाणा के खिलाड़ियों को जमकर जश्न बनाया। कोच ने खिलाड़याें को जीत की मुबारकबाद दी।
दूसरा फाइनल मुकाबला पुरूष वर्ग के बीच कर्नाटका बनाम आन्ध्र प्रदेश के बीच खेला गया। पहला मुकाबला आन्ध्र प्रदेश ने 26 - 24 से जीता। दूसरे सेट में आन्ध्र प्रदेश की टीम ने बढ़त को बराकरार रखते हुए मुकाबला 24-26 से जीता। तीसरे सेट में कर्नाटक ने पलटवार करते शानदार प्रदर्शन के बल पर रोमांचकारी मुकाबले में 26- 24 सेट जीता। तीसरे सेट में कर्नाटक टीम ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए यह मुकाबला 25-10 से जीता। अंतिम सैट में आन्ध्र प्रदेश की टीम के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार पासिंग से कर्नाटक की टीम को 10-16 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया।


No comments:
Post a Comment