इजराइल और अमेरिका के हमले से दहला ईरान
जवाबी कार्रवाई बचने के लिए इजराइल ने अपने नागरिकों को सुरक्षित जाने के कहा
तेहरान ,एजेंसी। इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है। हमले के बाद इजराइल अपने लोगों को अलर्ट कर रहा है और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह रहा है। ये हमला तेहरान में कई जगहों पर हुआ। ये हमला इजराइल और अमेरिका ने मिलकर किया है।
इजराइल के अटैक के बाद वहां पर सायरन बजने शुरू हो गए। इस हमले के बाद इजराइल पर भी जवाबी हमला का खतरा बना हुआ है ऐसे में इजराइल ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। इजराइल ने स्पेशल इमरजेंसी भी घोषित की है। इस हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। हमले के मद्देनजर खामेनेई को तेहरान से सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।
ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है। हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है। इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता। हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए।
ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही इजराइल और यूएस ने ईरान पर हमले शुरू किए तेहरान के नॉर्थ और ईस्ट में, साथ ही इस्फहान, करज और केरमानशाह में भी धमाके सुनाई दिए।
अमेरिका और इजराइल का ज्वाइंट हमला
ईरान में किए गए धमाकों पर डीएम कैट्ज ने कहा कि हमलों का मकसद ‘इजराइल के लिए खतरे को दूर करना’ है। आईडीएफ होमफ्रंट कमांड के मुताबिक, जरूरी सेक्टर को छोड़कर, सभी एजुकेशनल एक्टिविटी, इकट्ठा होना और काम पर रोक लगा दी गई है। ये हमला इजराइल और अमेरिका का ज्वाइंट ऑपरेशन है। इस हमले में ईरान के राष्ट्रपति भवन को भी टार्गेट किया गया।
फिलहाल इरबिल एयपोर्ट को बंद कर दिया गया है। ईरानी इंटेलिजेंस के मंत्रालय पर हमला किया गया। ईरान के परमाणु सेंटरों पर भी बमबारी की गई। इस ऑपरेशन का नाम ‘शील्ड ऑफ जूडा’ है।‘ईरान के अच्छे दिन लाने में मदद करें’
जैसे ही इजराइल ईरान पर हमला कर रहा है, मोसाद जासूसी एजेंसी ने अपने ऑफिशियल फारसी भाषा के टेलीग्राम चैनल पर ईरानियों से ईरान को उसके अच्छे दिनों में वापस लाने में मदद करने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि हमारे ईरानी भाइयों और बहनों, आप अकेले नहीं हैं! हमने खास तौर पर आपके लिए एक बहुत सुरक्षित और खास टेलीग्राम चैनल लॉन्च किया है। हम सब मिलकर ईरान को उसके अच्छे दिनों में वापस लाएंगे।


No comments:
Post a Comment