इंडिया यूएस डील से रॉकेट हुआ बाजार

 रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर सेंसेक्स और निफ्टी

नयी दिल्ली।सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी शेयर बाजार में शानदार रैली देखने को मिली है. ट्रंप की ओर से ट्रेड डील पर मिले पॉजिटिव संकेत और टैरिफ की दरों में हुई कटौती का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 रिकॉर्ड तेजी पर कारोबार कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की ओर से ट्रेड डील पर बनी सहमति और टैरिफ में कटौती से भारतीय बाजार आज एकदम झूम गया. सोमवार के बाद आज मंगलवार के दिन मार्केट रिकॉर्ड तेजी के साथ ओपन हुआ. मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में ताबड़तोड़ रैली देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 83,974.65 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 भी करीब 25,812.65 पर ट्रेड कर रहा है.


No comments:

Post a Comment

Popular Posts