नये एसएसपी अविनाश पांडे आज को ले सकते है चार्च 

मेरठ।  जिले के नये कप्तान अविनाश पांडे  आजा शाम या कल सुबह तक जिले की कमान सभाल सकते है।  आज एसएसपी से डीआईजी बने विपिन ताडा का आज विदाई समारोह होगा । 

 एसएसपी/डीआईजी विपिन ताडा का बुधवार को ट्रांसफर हो गया। विपिन ताडा को कानपुर का जॉइंट कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।उनकी जगह 2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडे को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। अविनाश पांडे पूर्व में मेरठ में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

मेरठ में एसपी देहात रहे हैं अविनाश पांडे

2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडे को मेरठ का नया एसएसपी बनाकर भेजा गया है। उनको मेरठ का खासा तजुर्बा है। वह यहां एसपी देहात की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नए एसएसपी को मेरठ की तासीर समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।अविनाश पांडे खीरी के रहने वाले हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें प्रथम वाहिनी एसएसएफ लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया था। शासन ने भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें मेरठ का मुख्य दायित्व सौपा है।

लखनऊ 1 वाहिनी पीएसी में तैनात अविनाश पांडे के वर्ष 2019  मेरठ में बतौर एसपी देहात के रूप में तैनात काफी चर्चित रहे । उधम सिंह और योगेश भदौडा बदमाश के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की।इसके अतिरिक्त उनके द्वारा कई ऑपरेशन चलाए। अविनाश पांडे की गिनती तेज तर्रार और ईमानदार अधिकारियों में होती है। लखनऊ से पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार नये एसएसपी या तो आज शाम तक पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर सकते है या शुक्रवार को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। 

विपिन ताडा ने अपराधियों की कमर तोड़ने में निभाई अहम भूमिका 

 मेरठ में बतौर एसएसपी के रूप में तैनात रहें विपिन ताड़ा ने 26जून 2024 में चार्च लेने के बाद जिले की कानून व्यवस्था को बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए तीन-अलग-अलक स्वाट टीमों का गठन कर दो बडे एनकाउंटर किए। पांच हत्या में शामिल नईम को पुलिस ने मार गिराया। इतना ही नही पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा । बहसूमा में मोस्ट वांटेड शहजाद उर्फ निक्की को ढेर किया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts