विधानमंडल बजट सत्र मंगलवार तक स्थगित
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा ने किया हंगामा
लखनऊ (एजेंसी)।उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया। बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दिया है।
विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के शोर शराबे के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 30 मिनट अभिभाषण पढ़ा। सपा सदस्य विधान सभा अध्यक्ष के आसन क समक्ष राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाते रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल को जमकर सराहा और कहा कि मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश को ‘बॉटलनेक स्टेट’ से ‘ब्रेक थ्रू स्टेट’ के तौर पर स्थापित करने में सफलता मिली है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ प्रदेश में लगभग छह करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।
सीएम ने कहा कि विधान मंडल वाकई डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर है। यह बातचीत से काम करती है, कार्यवाही में रुकावट डालकर नहीं। अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहता है, तो कार्यवाही में रुकावट डालना, एक तरह से, उन्हीं मुद्दों को कमज़ोर करने की कोशिश है जिन पर वे ध्यान खींचना चाहते हैं।


No comments:
Post a Comment