उधमपुर में जैश के दो आतंकी ढेर
 सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने किया एनकाउंटर

उधमपुर (एजेंसी)जिला उधमपुर के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह ऑपरेशन बुधवार को भी जारी रहा, इस बीच सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बंसंतगढ़ इलाके में संयुक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। मंगलवार को सुरक्षाबलों को जिला के रामनगर और बसंतगढ़ के बीच ऊपरी व दुर्गम क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकियों की संदिग्ध हलचल की सूचना मिली थी।
इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबला जब आगे बढ़ रहे थे तो शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल ने भी इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts