वैश्विक शिक्षा मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति दर्ज

जेम्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा स्प्रिंग टर्म 2026  द्वारा दुबई में कार्यक्रम का आयोजन 

मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने दुबई में आयोजित जेम्स डेलीगेट ग्लोबल टीचर प्राइज एम्बेसडर नेटवर्किंग एवं एडवोकेसी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर भारत की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम जेम्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा स्प्रिंग टर्म 2026 के अंतर्गत आयोजित किया। कार्यक्रम में यूथ लीडर एवं विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्टिक डायरेक्टर कार्लोस अकोस्टा प्रमुख वक्ता रहे। मंच का उद्देश्य विश्वभर से आए ग्लोबल टीचर प्राइज. फाइनलिस्ट्स एवं एम्बेसडर्स के बीच सहयोग, ज्ञान-विनिमय और वैश्विक शैक्षिक साझेदारियों को सुदृढ़ करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts