'तन्वी द ग्रेट' को लेकर अनुपम खेर की नई अनाउंसमेंट
मुंबई। 'आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड' में फिल्मी और टीवी जगत के सितारों को सम्मानित किया गया। हिंदी सिनेमा में 550वीं फिल्म कर रहे अनुपम खेर को अपनी सबसे खास फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। अब उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है।
उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके द्वारा निर्देशित की गई फिल्म को इतना सम्मान मिल रहा है, हालांकि खुद अभिनेता ने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को पहले भी बहुत सारे अवॉर्ड मिल चुके हैं। अब फिल्म के खाते में 'आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड' का नाम भी जुड़ गया है। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला है और फिल्म में तन्वी का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
'तन्वी द ग्रेट' अभिनेता के करियर की सबसे खास फिल्म है क्योंकि फिल्म की कहानी उनकी भांजी से प्रेरित है, जो कि ऑटिज्म से पीड़ित है।


No comments:
Post a Comment