आंख मूंदकर परंपराएं मानने में विश्वास नहींः श्रेया जैन
मुंबई। टीवी चैनल सन नियो पर प्रसारित 'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' राजस्थान की पृष्ठभूमि में परंपरा और आधुनिकता के टकराव को दर्शाता है। इस शो में वैष्णवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री श्रेया जैन इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। वह अपनी भूमिका के जरिए खोखली परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने इस पर बातचीत करते हुए अपने विचार साझा किए।
'प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी' में श्रेया जैन 'वैष्णवी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अपने रोल को लेकर कहा, ''मेरा किरदार वैष्णवी एक ऐसी लड़की है जो परंपराओं का सम्मान करती है, लेकिन आंख मूंदकर उन्हें मानने में विश्वास नहीं रखती। वह आधुनिक सोच की लड़की है, वह सवाल करती है, समझने की कोशिश करती है और बराबरी के रिश्तों की उम्मीद रखती है। श्रेया ने बताया कि उन्हें स्पेस और एस्ट्रोनॉमी जैसे विषयों में गहरी रुचि है।


No comments:
Post a Comment