हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से शादी पर हंगामा
सीओ ने जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया
मेरठ। थाना गंगानगर क्षेत्र में एक हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से शादी को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए शादी रुकवाने की मांग की है।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि शहबाज नामक युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। युवती कथित तौर पर बैंक मैनेजर है और शहबाज उर्फ साहिल पेशे से डॉक्टर है।संगठन के अनुसार, यह शादी 13 फरवरी को मवाना रोड पर एक मंडप में होनी तय है। सचिन सिरोही अपने साथियों कार्तिक, अपूर्व रस्तौगी, तरुण कंसल और अन्य के साथ सीओ सदर देहात सुधीर कुमार के कार्यालय पहुंचे।उन्होंने शादी रुकवाने की मांग को लेकर कार्यालय में हंगामा किया। सीओ सुधीर कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।


No comments:
Post a Comment