वृक्षारोपण से  संबंधित विभाग ऑनलाइन जिओ टैग शत प्रतिशत करें - डीएम 

शत प्रतिशत ऑनलाइन जिओ टेग न करने वाले विभाग के नोडल अधिकारी का वेतन रोका जाएगा 

संपन्न हुई जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक 

  मेरठ । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में डीएम ने संबधित विभागो को निर्देश दिए कि ऑनलाइन जिओ टैग शत प्रशित करें वरना सबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को वेतन रोका जाएगा। 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा काली नदी के पुनर्धार हेतु सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, जल निगम को निर्देश दिए कि अगले 15 दिवस के अंदर मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में कार्य योजना को तैयार करना  करें। नदियों के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण की कार्य योजना तैयार की जाए। गत वर्ष किए गए वृक्षारोपण की सभी संबंधित विभाग ऑनलाइन जिओ टैग शत प्रतिशत करना  करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा। इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए की सभी विभाग पौधों के रोपण हेतु एक मॉडल साइट को चिन्हित करते हुए तथा पौधों की प्रजातियों को स्थलवार चिन्हित करते हुए उसकी सूचना वन विभाग को तत्काल उपलब्ध कराए ।

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त निर्देश दिए गए कि  एनजीटी में चल रहे समस्त वादों का त्वरित निस्तारण समय से  करें। उन्होंने निर्देश दिए की गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और उसकी स्वच्छता के लिए समस्त विभाग अपने स्तर से आवश्यक ठोस कदम उठाएं और उसकी सूचना जिला गंगा समिति मेरठ को अवश्य उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, निदेशक सामाजिक वाणिकी प्रभाग वंदना फोगाट, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts