डिजिटल मूल्याकंन के लिए कक्षा 12 के शिक्षकों को कराया गया अभ्यास सत्र
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिजिटल प्रणाली के तहत मूल्यांकन का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस अभ्यास सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को ऑनलाइन स्क्रीन मूल्यांकन प्रक्रिया से परिचित कराना तथा उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था।
CBSE द्वारा दी गई जानकारी के तहत वर्ष 2026 से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल माध्यम से स्क्रीन पर किया जाएगा। इसी क्रम में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन, अंक अपलोड करने तथा सबमिट एवं कन्फर्म करने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शिक्षिकों ने डिजिटल मूल्यांकन की बारीकियों को समझा। इस प्रणाली के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज एवं त्रुटिरहित बनने की संभावना है।
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री सुधांशु शेखर ने बताया कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली आधुनिक तकनीक से युक्त है, जिससे सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित रहेगी। मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों के पास अधिकृत आईपी एड्रेस से ही पोर्टल पर लॉगिन करने की अनुमति होगी।


No comments:
Post a Comment