पूर्व तेज गेंदबाज पीके ने सरधना में शुरू की क्रिकेट एकडेमी
उभरते खिलाड़ी सीख सकेंगे के क्रिकेट के गुर
मेरठ। भारतीय टीम के रहे चुके तेज गेंदबाज व यूपीसीएस के सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने सरधना के खिर्वा मार्ग पर अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी आरंभ की है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। बीसीसीआई के मानकों के अनुसार इस एकेडमी में डे नाइट मैच का आयोजन भी किया जा सकेगा। मैदान में तीन मेन पिच दो अभ्यास पिच तैयार की गयी है।
एकेडमी की शुरूआत टूर्नामेट के साथ आरंभ हुई है। जिसमें शहर की बीस टीम प्रतिभाग कर रही है। विजेता टीम को पुरस्कार राशि के रूप में पांच रूपये दिए जाएंगे। उद्घाटन मैच कैब्रिज स्कूल बनाम दास हुंडई के बीच खेला गया। जिसमें कैब्रिज स्कूल ने मैच जीता।
इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने बताया के इस एकेडमी में भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। मेरठ व आसपास के जिलों के गांवाे से आए खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने बताया एकेडमी काे शुरू करने का उददेश्य यहां की प्रतिभाओं को निखरना है। युवाओं में प्रतिभा तो है। लेकिन उन्हें सही प्लेटफार्म न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा दबा रह जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें तराशने वाला चाहिए।


No comments:
Post a Comment