लोकप्रिय अस्पताल, किठौर में निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

 मेरठ । लोकप्रिय अस्पताल, किठौर में शुक्रवार को विभिन्न सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 600 से अधिक मरीजों ने अपनी बीमारियों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया तथा ईलाज का लाभ उठाया।

  शिविर में परामर्श के साथ-साथ दवाइयाँ भी निशुल्क वितरित की गईं तथा फेफड़ों की जांच, ई.सी.जी., शुगर तथा खून की कमी की जांच निशुल्क की गई। शिविर में कार्डियक सर्जन डॉ. अंकुर अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ. विवेक चौधरी, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आकाश, फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार कोषिक, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित रवींद्र, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ आर्या, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व मोहन गर्ग, ई.एन.टी. रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्णिका गर्ग, जनरल सर्जन डॉ. हयात खान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीद खान तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. चेतन चौहान सहित अन्य विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।  शिविर के दौरान सभी जांचों एवं अल्ट्रासाउंड पर 50% तक की छूट दी गई। इसके अतिरिक्त मरीजों को अन्य सभी प्रकार के ईलाज पर भी 50% की छूट प्रदान की गई।

लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रवींद्र ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य गरीब व बेसहारा लोगों का न्यूनतम दरों पर ईलाज कराना है, जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी बीमारी का इलाज करवा सकें। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. परमजीत रावत (चीफ एडमिन ऑफिसर), श्री कपील अहलावत (एडमिन ऑफिसर), श्री उमेष (सहायक मैनेजर), डॉ. दिलशाद, श्री समीर (मैनेजर), श्री पंकज, श्री संजीव, श्री संजय, श्री मनू आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts