अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के किए जाएंगे प्रयास - कुलपति
विश्वविद्यालय की और अच्छी लाने के लिए होगा प्रयास
: न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार शुरू किये जाएंगे डिप्लोमा डिग्री कोर्सेज
कृषि विवि के नये कुलपति ने ने संभाला कार्य
मेरठ:। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने चार्ज संभाल लिया है। कार्य संभालने के के बाद नवनियुक्त कुलपति ने कहा कृषि विवि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने दिलाने के लिए प्रयास आरंभ किए जाएंगे। रोजगार परक कृषि विवि नये कोर्स आरंभ करेगा।
मीडिया से रूबरू होते हुए कहा राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि में प्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण स्थान है एग्रीकल्चर तथा फूड ग्रेन प्रोडक्शन में उत्तर प्रदेश का स्थान देश में पहला है उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी एग्रीकल्चर पर आधारित है यहां पर गन्ना धान गेहूं और आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है यहां की सॉइल की फर्टिलिटी भी अच्छी है इसलिए यूनिवर्सिटी का प्रयास होगा कि वह इस और और अधिक ध्यान दें जिससे यहां की उत्पादकता और अधिक बढ़ाई जा सके। कुलपति ने कहा कि नेक की स्कोरिंग बढ़ाने के लिए साथ ही एनआईआरएफ की रैंकिंग मैं विश्वविद्यालय का प्रथम 40 में स्थान पाने के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके इस तरह की शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी जिससे छात्र जॉब देने वाले बन सके न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स प्रारंभिक किए जाएंगे उत्तर प्रदेश के मैंडेट के अनुसार 2047 विकसित उत्तर प्रदेश के लिए कार्य किया जाएगा।
ये कोर्स होंगे आरंभ
मास्टर डिग्री एग्री बिजनेस मैनेजमेंट ्र
मास्टर डिग्री मैथमेटिक्स एवं डाटा साइंस
मास्टर डिग्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मास्टर डिग्री डिजिटल एग्रीकल्चर
मास्टर डिग्री वन हेल्थ केयर
मास्टर डिग्री वाइल्ड एनिमल केयर हेल्थ
कम्युनिटी साइंस अर्थात होम साइंस छात्रों के लिए


No comments:
Post a Comment