मौसम ने ली अचानक करवट ,बारिश के आसार
सुबह के समय छाई घटा, सर्द चल रही हवाएं
मेरठ । पिछले लगभग 15 दिन से सामान्य चल रहे हैं मौसम में बुधवार सुबह अचानक बदलाव देखा गया। सामान्य दिनों में जहां सुबह के समय हल्की धूप और साफ मौसम दिखाई दे रहा था तो आज आसमान में घटा छाई रही और कुछ जगह पर हल्का कोहरा भी दिखाई दिया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम विश्रोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। अचानक से आया यह मौसम में बदलाव पश्चिम विश्व के सक्रिय होने का ही संदेश है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि बारिश होती है तो तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी, इसके बाद फिर से धीरे-धीरे तापमान अपनी सामान्य स्थिति पर पहुंचेगा। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है और सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस हो रही है।फिलहाल कुछ दिनों से मेरठ में सुबह से ही साफ मौसम के साथ धूप निकल रही थी। इसके साथ ही हवा न चलने से धूप के कारण गर्मी का भी अहसास हो रहा था। अचानक आए इस बदलाव से फिर से ठंड लौटती दिखाई दे रही है।


No comments:
Post a Comment