विकास -रोजगार -निवेश को मिलेगा बढ़ावा - योगी आदित्यनाथ 

 पीएम मोदी -सीएम ने किया  82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित 

  मेरठ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत तेजी से बढ़ रहा है और इससे मेरठ से दिल्ली की दूरी और कम होगी।

नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की ऐतिहासिक सौगात दी। इसके साथ ही सात साल से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया और शहर की रफ्तार को नया ट्रैक मिल गया है।दोनों नेता सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया है। इससे पहले 55 किमी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है।

मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।

नया भारत तेजी से बढ़ रहा: मुख्यमंत्री योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का विजन वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है और डिजिटल इंडिया इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है और दुनिया भारत के विकास मॉडल की सराहना कर रही है।

 मेरठ से दिल्ली का सफर हुआ आसान

 अपने   17 मिनट 16  सेंकड के भाषण में   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी लोगों के लिए चुनौती होती थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल ने इसे आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली से मेरठ का सफर 45 से 50 मिनट में पूरा हो रहा है और नमो भारत रैपिड रेल से यह दूरी और कम होगी।

विकास, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

नमो भारत और मेरठ मेट्रो शुरू होने से मेरठ में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। इससे मेरठ NCR के साथ और मजबूती से जुड़ जाएगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts