'कांग्रेस तो खुद नंगी, फ‍िर कपड़े उतारने की क्‍या जरूरत'

 पीएम मोदी का शर्टलेस प्रोटेस्ट पर तीखा वार

 मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ऐतिहासिक पहल करते हुए मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तारित खंड को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया । प्रधानमंत्री केवल ट्रेनों का उद्घाटन ही नहीं किया बल्कि वह मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए ₹12,930 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी  किया  यह कॉरिडोर न केवल दिल्ली और मेरठ की दूरी को समेटकर 55 मिनट कर देगा, बल्कि मेरठ दुनिया का वह अनोखा शहर बन जाएगा जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल और मेट्रो साथ-साथ दौड़ेंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो. क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है।एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

फ्लैट के दाम पर यहां खरीदें बंगला! 40 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली

पीएम मोदी ने कहा कि एआई समिट ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी. आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए… इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।

कितनी दरिद्र हो गई है…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।

कांग्रेस पर भड़के पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।

कांग्रेस और सपा-बसपा ने नहीं बदली जहरीली राजनीति

पीएम ने यह भी कहा कि मैंने तब भी कांग्रेस और सपा बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए। विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली, लेकिन भाजपा ने विकास और अपनी नीति-रीति, अपनी नियत में अगर एक बात को सर्वोत्तम में रखा तो वो है विकास। 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत ही धीमी गति से हो रहा था।हालत ये थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश के सिर्फ पांच शहरों में ही मेट्रो चल पाई थी. जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है।

मैंने मेट्रो का सफर किया: पीएम

उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले मैंने मेरट मेट्रो में सफर किया. इस दौरान मेरी स्कूल कॉलेज के अनेक युवाओं से और अन्य यात्रियों से बातचीत हुई है। सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी और सब के सब लोग वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे। खास तौर पर बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था, यहां डर और भय का माहौल होता था, अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्विन सिटीज के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन..मुझे संतोष है ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। आज का ये कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को भी दर्शाता है। हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाए और इसलिए अब परियोजनाएं इस तरह लटकती भटकती नहीं है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने दिल्ली में हुए ग्लोबल AI समिट के बड़े इवेंट को भी देखा। इस इवेंट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया. उस समिट में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके जरिए, हम सभी ने ग्लोबल लीडर्स को हमारे प्रधानमंत्री के विजन और जमीन पर उस विजन को असरदार तरीके से लागू करने की तारीफ करते देखा। हम सभी ने देखा कि कैसे फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों ने AI समिट में डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान, मतलब 140 मिलियन लोगों की डिजिटल पहचान।

कुल 45 से 50 मिनट लगते

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोग दिल्ली दूर मानकर लोग घर बैठ जाते थे। 12 लाइन का एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मेरठ जुड़ गया है। दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कुल 45 से 50 मिनट लगते हैं. नमो भारत के तोहफे से यह दूरी ओर भी कम होगी। आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है।

क्या बोले सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण किया। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत तेजी से बढ़ रहा है. मेरठ से दिल्ली की दूरी अब चुनौती नहीं है.

मोहिउद्दीनपुर के मंच पर पीएम मोदी का मेगा शो

नमो भारत और मेरठ मेट्रो के ऐतिहासिक शुभारंभ के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। मंच पर प्रधानमंत्री के पहुंचते ही पूरा पंडाल ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मंच पर सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

छात्रों और अधिकारियों से PM मोदी ने की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे.

मेरठ के क्रांतिकारी दौरे पर पीएम  को बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’


No comments:

Post a Comment

Popular Posts