मोदीपुरम से सराय काले खा में नमो भारत के  यात्रियों को चुकाने पडेगे 210 रूपये 

 एनसीआरटीसी ने जारी की किराया लिस्ट 

  मेरठ।  मेरठ से रैपिड रेल नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है। रविवार को पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उनका उद़घाटन किया है। इसके साथ ही रविवार शाम 6 बजे से दोनों ट्रेनें पूरी तरह चालू हो गयी । मोदीपुरम से सराय काले तक जाने वाले यात्रियों को 210 रूपये चुकाने होगी। एनसीआरटीसी ने मेरठ से सराय काले खा तक स्टेशनों की सूची जारी कर दी है।नमो भारत का न्यूनतम किराया 20 रुपये  और  मेरठ मेट्रो का अधिकतम किराया 60 रुपए है।

 एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। नमो भारत का न्यूनतम किराया 20, अधिकतम 210 रुपए है। मेरठ मेट्रो का किराया 20 से 60 रुपये निर्धारित किया गया है।

सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर यात्रा करने पर नमो भारत ट्रेन का किराया

-जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये

-न्यू अशोक नगर स्टेशन तक-30 रुपये

-आनंद विहार स्टेशन तक-50 रुपये

-साहिबाबाद स्टेशन तक-70 रुपये

-गाजियाबाद स्टेशन तक-80 रुपये

-गुलधर स्टेशन तक-100 रुपये

-दुहाई स्टेशन तक-110 रुपये

-मुरादनगर स्टेशन तक -120 रुपये

-मोदीनगर साउथ स्टेशन तक-140 रुपये

-मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक-150 रुपये

-मेरठ साउथ स्टेशन तक-170 रुपये

-शताब्दीनगर स्टेशन तक-180 रुपये

-बेगमपुल स्टेशन तक-200 रुपय

-मोदीपुरम स्टेशन तक-210 रुपये

मोदीपुरम से यात्रा शुरू करने पर नमो भारत का किराया इस प्रकार है...

-मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक-20 रुपये

-बेगमपुल-30 रुपये

-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये

-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये

-मोदीनगर नार्थ स्टेशन-80 रुपये

-मोदीनगर साउथ स्टेशन-90 रुपये

-मुरादनगर स्टेशन-110 रुपये

-दुहाई स्टेशन-120 रुपये

-गुलधर स्टेशन- 140 रुपये

-गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये

-साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये

-आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये

-न्यू अशोक नगर स्टेशन -200 रुपये

-सराय काले खां स्टेशन-210 रुपये

-जंगपुरा स्टेशन तक-210 रुपये

मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया इस प्रकार है...

-मोदीपुरम स्टेशन से यात्रा शुरू होगी

-मेरठ नार्थ-20 रुपये

-डोरली-20 रुपये

-एमईएस कालोनी-30 रुपये

-बेगमपुल-30 रुपये

-भैंसाली स्टेशन-40 रुपये

-मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये

-ब्रहमपुरी स्टेशन-50 रुपये

-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये

-रिठानी स्टेशन-50 रुपये

-परतापुर स्टेशन- 60 रुपये

-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो से यात्री किराया

-मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ मेट्रो शुरू होगी।

-परतापुर स्टेशन- 20 रुपये

-रिठानी स्टेशन-20 रुपये

-शताब्दीनगर स्टेशन-30 रुपये

-ब्रह्मपुरी स्टेशन-30 रुपये

-मेरठ सेंट्रल स्टेशन-30 रुपये

-भैंसाली स्टेशन-40 रुपय

-बेगमपुल स्टेशन-40 रुपये

-एमइएस कालोनी स्टेशन-50 रुपये

-डोरली स्टेशन-50 रुपये

-मेरठ नार्थ स्टेशन-60 रुपये-मोदीपुरम स्टेशन-60 रुपये

No comments:

Post a Comment

Popular Posts