पीएम  मोदी ने  छात्रों से किया मज़ाक कहा रेपिड चलने से अब तो घर बार - बार जाओगे

प्रधानमंत्री के साथ बिताया छात्राओ व एमबीबीएस के छात्रों ने यादगार पल 

 मेरठ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शहरवासियों को नमो भारत और मेट्रो की सौगात दी। उद्घाटन के बाद उन्होंने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ कुछ छात्र-छात्राओं ने भी सफर किया और करीब 10-12 मिनट तक संवाद हुआ। छात्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें जरा भी नहीं लगा कि वे किसी वीवीआईपी के साथ बैठे हैं। पूरा माहौल बेहद सहज और पारिवारिक रहा।

अब दिल्ली दूर नहीं रही आठवीं कक्षा की छात्रा इहा दीक्षित ने बताया, 'प्रधानमंत्री जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया कि वेस्ट यूपी को इतनी बड़ी सौगात मिली है। अब हम कम समय में यात्रा कर सकेंगे और ट्रैफिक में लगने वाला समय पढ़ाई या अन्य कामों में लगा सकेंगे। अब मेरठ से दिल्ली की दूरी दूर नहीं रही।' इहा ने बताया कि यह उनकी प्रधानमंत्री से तीसरी मुलाकात थी। इहा ने कहा की पीएम ने उन्हें पढ़ाई से जुड़े टिप्स भी दिए। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम किसी बड़े नेता के साथ यात्रा कर रहे हैं।

मेडिकल छात्रों ने बताए स्वास्थ्य क्षेत्र के फायदे

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर छात्रा शुभांगी मिश्रा ने कहा, शुरू में हम थोड़े नर्वस थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इतना कंफर्टेबल माहौल बना दिया कि सारी झिझक खत्म हो गई। उन्होंने हमसे पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। मजाक में कहा कि अब घर भी ज्यादा जाया करोगे।

एमबीबीएस छात्र अयान ने बताया, पहले गाजियाबाद से मेरठ आने में 3-4 घंटे और करीब 1200 रुपए खर्च होते थे। अब आरआरटीएस  से सिर्फ 40 मिनट में और लगभग 110 रुपए में पहुंच जाते हैं। समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।” एक अन्य छात्र ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से मरीजों को भी फायदा होगा। “इमरजेंसी या ऑर्गन ट्रांसपोर्ट जैसे मामलों में तेज यातायात व्यवस्था बेहद मददगार साबित होगी।”

 विकसित भारत की ओर कदम 

 के एल इंटरनेशनल  की छात्रा सृष्टि जैन ने संवाद किया करते अपने विचार साझा करने करने को कहा जिस पर सृष्टि जैन ने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की ओर का है। वह दिन दूर नहीं जब भारत की गिनती विकसित देशाें में होगी । सृष्टि जैन ने कहा उन्हें विश्वास नहीं हो रही है। वह देश के प्रधानमंत्री के साथ बैठे है। यह उनके लिए एक सपने जैसा लग रहा है। 

  सोफिया के कक्षा नौ की छात्रा अग्रिमा रस्तौगी से पीएम मोदी ने संवाद किया। अग्रिमा रस्तौगी मेरठ से सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन आरंभ होने से विकास की एक दिशा खुलेगी। राेजगार के नये -नये अवसर पैदा होंगे। मेरठ के विकास को गति मिलेगी  वहीं छात्रों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts