एआई समिट में बवाल के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

- चार आरोपियों की कोर्ट में पेशी
नई दिल्ली (एजेंसी)।इंडियन यूथ कांग्रेस के एआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा आज सड़क पर उतर आई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी। जबकि बचाव पक्ष ने इसका कड़ा विरोध करते हुए जमानत याचिका दाखिल की। कोर्ट ने पुलिस कस्टडी और बेल एप्लीकेशन पर ऑर्डर सुरक्षित रख लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के तौर पर हुई है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी। पुलिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में देश विरोधी नारे लगाए गए। भागे हुए दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी कस्टडी जरूरी है।
पुलिस ने कहा कि तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं और उनके (आरोपियों) मोबाइल फोन रिकवर करने हैं ताकि यह वेरिफाई किया जा सके कि उन्हें फंडिंग मिली थी या नहीं। वहीं, कोर्ट ने जांच अधिकारी से पूछा कि पांच दिन की कस्टडी क्यों चाहिए। जांच अधिकारी ने कहा कि गहरी साजिश है, दूसरे आरोपी मौके से भाग गए, और सही जांच के लिए कस्टडी चाहिए।
आरोपियों के वकील ने कहा कि प्रदर्शनकारी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने भारत मंडपम में प्रोटेस्ट किया। इसके लिए उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा बल्कि प्रोटेस्ट करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। किसी भी वीडियो में कोई हिंसा नहीं दिखी। कील ने यह भी कहा कि वे पढ़े-लिखे लोग हैं और उनके पास डिग्री है।
उधर, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। यह एआई समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे। इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे? यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं।'
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts