डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 की मौत
शादी से लौट रहा था परिवारनई दिल्ली (एजेंसी)।शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां, राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की इको कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अहमदाबाद के रामोल इलाके में हुआ, जब परिवार वापस लौट रहा था। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हैं।
पुलिस के मुताबिक, उनावा के पास ईको कार के ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह बीच के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों - रामलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, कोमल कुमावत और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मंथरादेवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की बाद में मेहसाणा सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई। ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुमावत परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले और भावनगर का निवासी है। वे वर्तमान में अहमदाबाद के रामोल इलाके में रहते हैं। परिवार राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अपनी इको कार से अहमदाबाद लौट रहा था।


No comments:
Post a Comment