बेटी के घर आए पिता को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया था निशाना 

 मेरठ। बीते मंगलवार मवाना के प्रीतनगर मोहल्ले में अपनी बेटियों के यहां आये बुजुर्ग के संदिग्ध परिस्थियों में लापता होने के मामले में मेरठ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 

पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी करते हुए बुजुर्ग को बिस्किट व पानी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर चोरी की गई नकदी व सामान बरामद किया है। थाना मवाना पर पीड़ित के दामाद एडवोकेट इन्दीवर पुत्र विक्रम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उनके ससुर सुरेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर A/10 भारत अपार्टमेंट निकट सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल नरेला दिल्ली (71) मवाना से रोडवेज बस द्वारा दिल्ली जाने के लिए निकले थे।लेकिन रास्ते में बस में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें बिस्किट व पानी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया तथा बेहोशी की हालत में उनका काला बैग जिसमें (आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक,पासबुक,शस्त्र लाइसेंस,ड्राइविंग लाइसेंस) मोबाइल फोन एवं जैकेट की जेब से 50 हज़ार रुपये चोरी कर लिये गए। साथ ही उनके बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भी धनराशि भी निकाली गई थी बाद में पीड़ित बेहोशी की हालत में एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली में भर्ती पाए गए। इन्दीवर की तहरीर के आधार पर थाना मवाना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा घटना के खुलासे के लिए थाना मवाना के अलावा देहात स्वाट टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। जिसके बाद टीम ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से लापता सुरेंद्र से नशीला पदार्थ खिलाकर सामान व नकदी की चोरी करने वाले मोनिश पुत्र राशिद उर्फ शोल्हा उर्फ सोलह निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर,गुलजार पुत्र शौकीन निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करते हुए शत प्रतिशत सामान की बरामदगी की है।गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती पूनम जादोन,स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक शैलेश तोमर व उनकी टीम के अलावा, एसएसआई मवाना भूपेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक रजनेश कुमार, उप निरीक्षक आनन्द उत्तम, हैड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विमलेश कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts