ताबड़तोड़ गोलियों से दहला जैदीफार्म 

 बाइक सवार हमलावरों ने गली के बाहर खडे युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां , एक की मौत 

 मौके से पुलिस को सात मिले खोखे  दोनों की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश का मामला

मेरठ। थाना नाैंचदी क्षेत्र के जैदी फार्म में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें असलम और शुऐब नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक की हालत केा गंभीर देखते हुए दिल्ली रैफर कर दिया गया है। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।  एसपी सिटी के निर्देशन में  कई टीमें हमलावरो को पकड़ने में लगायी गयी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे असलम और शोएब गली नंबर एक के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।हमले का मुख्य निशाना असलम था, लेकिन पास में खड़ा शोएब भी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।फायरिंग में असलम के सिर और कंधे में तीन गोलियां लगीं, जबकि शुऐब के बाजू में एक गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चश्मदीदों ने बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तकरीबन सात राउंड फायरिंग की।



4 जून 2024 में लोहिया नगर क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में अरशद नामक युवक की हत्या उसके बच्चों के सामने गोली मार कर दी थी। इसी रंजिश से फायरिंग की वारदात जुड़ी बताई जा रही है। उस मामले में पुलिस ने आरोपी बिलाल असलम दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इससे पहले बिलाल के भाई और अरशद के बीच में मारपीट हुई थी, जिसके चलते अरशद की हत्या हुई। बताया जा रहा है कि असलम बीते 1 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है जिस पर बदमाशों ने गोली बरसाई है उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। देर रात उपचार के दौरान असलम की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गयी। 

मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शोएब ने कॉलोनी के ही आहद और आमिर सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवक और आरोपी पक्ष पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते फायरिंग की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया  गया है। वही घायल एक युवक की हालत को देखते हुए दिल्ली रैफर किया गया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts