इस्लामाबाद की मस्जिद में जुृमे की नमाज के दौरान बम धमाके में 69  की मौत 

169 लोग घायल , हमलावर ने खुद भी उड़ाया 

 इस्लामाबाद ,एजेंसी।  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मधाती हमला हुआ। . इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक में 69 लोगों की मौत हो गई , वहीं 169 लोग बुरी तरह घायल हो गये ।  

धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला था। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आए। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े थे। वहां अफरातफरी का माहौल है. मरने वालोंकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ । आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया। इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. मरने वालों की संख्या अब 69 पहुंच गई है। वहीं 169 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts