अंडर -19 विश्व कप का फिर विजेता बना भारत
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
हरारे । पूरे 22 दिन और 38 मुकाबलों के लंबे सफर के बाद अंडर-19 क्रिकेट का नया वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है। हरारे में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीम 2022 के फाइनल में भी टकराई थीं। जहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अपने सारे ही मैच जीते. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था. फिर सुपर सिक्स में उसने मेजबान जिम्बाब्वे और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अंतिम-4 में भारत ने अफगानिस्तान को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था. वहीं इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैच जीते. सेमीफाइनल में तो उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था.
भारत ने अभी तक 5 बार इस वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. सबसे पहले 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, जिसके बाद 2008 में विराट कोहली ने ट्रॉफी दिलाई थी. इसके बाद 2012, 2018 और फिर 2022 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इस बार भारत ने छठी बार चैंपियन बना. वहीं इंग्लैंड को इकलौती सफलता 28 साल पहले 1998 में मिली थी.


No comments:
Post a Comment