पटना सिविल कोर्ट को मिली बस से उड़ाने की धमकी
कोर्ट परिसर खाली कराया गया, न्यायिक कार्य बाधितपटना (एजेंसी)।पटना सिविल कोर्ट में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए एक संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।
धमकी की सूचना मिलते ही पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और वादकारी सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कोर्ट परिसर के मुख्य द्वारों को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम अरुण कुमार बताया है और खुद को एलटीटीई का सदस्य होने का दावा किया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि नहीं मान रही हैं और इसे गंभीरता से जांच के दायरे में लिया गया है।
सतर्कता के तौर पर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय परिसर को भी खाली कराया गया है। वहां भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और परिसर की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
धमकी के चलते सिविल कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही फिलहाल बाधित रही। हालात सामान्य होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment